औरैया, जून 8 -- फफूंद, संवाददाता। फफूंद-अछल्दा मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव बैसुंधरा निवासी रामकुमार दोहरे पुत्र जीवनलाल दोहरे बाइक से अछल्दा की ओर से फफूँद आ रहे थे। फफूंद-अछल्दा रोड पर गांव अरुसी का पूर्वा के सामने अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में को...