घाटशिला, मार्च 7 -- घाटशिला। धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बेलझरिया गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक बाइक सवार के अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से उसकी मौत मौके वारदात पर हो गई। ग्रामीणों को उक्त व्यक्ति की मौत की खबर सुबह उस समय मिला जब पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने युवक को गड्ढे में गिरा देखा ,युवक की पहचान बेलझरिया गांव निवासी अमूल्य मंडल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 48 वर्ष बताई जाती है। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे और थाने को सूचित किया। धालभूमगढ़ थाना मौके वारदात पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है,साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.