शाहजहांपुर, मई 4 -- पुवायां। सिधौली थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर एक खोखे से टकरा गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। थाना सिंधौली के गांव महुआ पाठक निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामदयाल अपनी पान की दुकान पर बैठे थे। जबकि सकुलिया निवासी आशिक अली पुत्र अली हसन खोखे से कुछ सामान खरीद रहे थे। तभी पुवायां की ओर से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया है। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित पिकअप ने खोखे में मारी टक्कर, दो घायल यह भी पढ़ें- सहार के ननउर में पिकअप ने बाइक सवार दो को कुच...