अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ऑटो, युवती गंभीर घायल
औरैया, जून 13 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नूराबाद गांव के पास शनिवार शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार कुदरकोट से रुरूगंज की ओर जा रहा एक ऑटो नूराबाद गांव के निकट अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ऑटो सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। दुर्घटना में ऑटो में सवार उपासना पुत्री मांगूलाल निवासी मठिन, कुदरकोट गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में सहयोग किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए कुदरकोट के ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.