अनियंत्रित होकर खाई में पलटी मारुति वैन
संभल, जून 26 -- छाबड़ा धनुपुरा मार्ग पर शुक्रवार को अनियंत्रित होकर मारुति वैन खाई में पलट गई। पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के छाबड़ा धनुपुरा मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर दूध प्लांट के पास अनियंत्रित होकर मारुति वैन पलट गई जिसमें चालक किशन वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने बताया कि गाड़ी चलाते समय अचानक हैंड ब्रेक दब गई। जिससे बहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घायल चालक को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएससी चंदौसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के पास चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.