अनियंत्रित होकर खाई में पलटी बोरिंग मशीन, चार घायल
मऊ, जून 27 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मधुबन-बेल्थरा रोड मार्ग पर स्थित भवानी सराय (तकिया) के पास शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बलिया से काम खत्म कर गोरखपुर जा रही एक टीएमसी (बोरिंग मशीन) गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की मुख्य वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बोरिंग मशीन वाहन बलिया जनपद से अपना काम पूरा करके गोरखपुर की तरफ जा रहा था। शनिवार सुबह जैसे ही वाहन मधुबन थाना क्षेत्र के भवानी सराय गांव के समीप पहुंचा, तभी चालक को अचानक झपकी आ गई। इसके बाद तेज रफ्तार वाहन से नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क किनारे खाई में जा पलटी। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.