रामपुर, अप्रैल 4 -- रामपुर-स्वार मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान बने खड्डों से बचने के प्रयास में एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। सोनकपुर गांव निवासी हारून और मोहम्मद उमर किसी काम से घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि रामपुर मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है और मार्ग के दोनों ओर गहरे खड्ढे खोदे गए हैं। जैसे ही उनकी कार पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, चालक ने अचानक सामने आए खड्ढे से बचने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.