अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, चार घायल
फिरोजाबाद, मई 18 -- थाना जसराना के अन्तर्गत एटा शिकोहाबाद रोड पर पटीकरा पुल के पास सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। शिकोहाबाद की ओर से आ रही कार एक ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार को पूनम पत्नी अश्विनी कुमार निवासी किशनपुर शिकोहाबाद चला रही थी। दुर्घटना में वाहन सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से सभी घायलों को तुरंत खाई से बाहर निकाला। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह गाड़ी काफी तेज गति में थी। एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण कार सीधे सड़क किनारे बनी गहरी खाई में पलट गई। यह भी पढ़ें- करमनचक पुल के नीचे पलटा सीएनजी ऑटो, एक ही परिवार के तीन लोग समेत चार घायल यह भी पढ़ें- कार खाई में पलटी, दंपति समेत पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.