अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत
दुमका, मई 30 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशबोना रोड पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के खाई में गिर जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भुक्तानडीह गांव के 30 वर्षीय प्रकाश मुर्मू के तौर पर की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चालक ट्रैक्टर से खेतों की जुताई करने के बाद वापस भुक्तानडीह लौट रहा था। इसी दौरान कुशबोना रोड पर शिकारीपाड़ा कॉलेज मोड़ के समीप ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना में ट्रैक्टर के इंजन में दब जाने से मौके पर ही चालक की मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस मौके पर जेसीबी की मदद से खई में गिरे ट्रैक्टर को बाहर निकाला और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.