बहराइच, अप्रैल 6 -- पयागपुर। पयागपुर क्षेत्र के कोल्हुआ के पास रविवार को देर रात तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे जा गिरा। इस घटना में ट्रक सवार सोनभद्र जिले के बभनी निवासी संतोष यादव पुत्र बृजबिहारी यादव तथा अंकित यादव पुत्र राज नारायण यादव घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...