अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई जेई की कार, रेफर
संभल, मई 28 -- थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव डारनी विद्युत वितरण खंड पर तैनात अवर अभियंता की कार ड्यूटी से लौटते समय बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे जेई घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे विभाग के कर्मचारियों ने जेई को बिलारी सीएचसी में भर्ती कराया। क्षेत्र के गांव डारनी विद्युत वितरण खंड पर अवर अभियंता संजय शर्मा तैनात हैं। मंगलवार रात 9 बजे ड्यूटी के बाद वह बिलारी स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। जैसे ही वह कार लेकर थाना बिलारी क्षेत्र के मलकुला मोड पर पहुंचे, तो सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे साथी कर्मचारी निजी वाहन से उन्हें सीएचसी बिलारी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.