हापुड़, मार्च 3 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में नली हुसैनपुर से बनखंडा रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे हैं किशोर की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि घायल का उपचार चल रहा है। मृत की मौत की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना के ग्राम रसूलपुर निवासी कुणाल (17 वर्ष) अपने साथी हर्ष (16 वर्ष) के साथ बाबूगढ़ से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नली हुसैनपुर से बनखंडा रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों किशोर घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.