अनियंत्रित होकर खंदक में पलटा ट्रैक्टर, चालक चोटिल
अमरोहा, जून 11 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गुलामपुर लिंक मार्ग पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर खंदक में पलट गया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखन वाली निवासी राकेश ट्रैक्टर लेकर पड़ोसी गांव लठीरा स्थित मैंथा फैक्ट्री पर जा रहा था। गुलामपुर लिंक मार्ग की ओर मोड़ते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। ट्रैक्टर के चारों पहिया ऊपर हो गए। राकेश घायल हो गया। मौके पर काफी देर अफरातफरी मची रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.