अनियंत्रित होकर कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
रामगढ़, मार्च 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बारलांग थाना क्षेत्र के दूध मटिया के समीप गुरुवार को एक कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक मिराज घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। चालक मो मिराज बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है। ट्रक में डुप्लीकेट कोल्ड ड्रिंक लोड कर गोला से पश्चिम बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान दूध मटिया के पास वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें लदा सारा कोल्ड ड्रिंक सड़क किनारे बिखर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जो जितना उठा सके, उतना कोल्ड ड्रिंक लेकर चलते बने। कई लोगों ने मौके पर ही पोच खोलकर पीना भी शुरू कर दिया, जिससे वहां मेले जैसा माहौल बन गया। सूचना मिलने पर स्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.