संतकबीरनगर, जनवरी 3 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा-उमरिया मार्ग पर लहुरे गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे पैदल जा रहे 60 वर्षीय किसान के ऊपर तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लहुरेगांव निवासी 60 वर्षीय श्रीराम उमरिया बाजार की ओर से पैदल अपने घर लौट रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से तेज गति से आ रहा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर उनके ऊपर पलट गया। टेंपो में सवार लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन श्रीराम टेंपो के नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टेंपो व उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम क...