हाजीपुर, फरवरी 23 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र हाजीपुर महनार पथ पर चांदपुरा थाना क्षेत्र के बिलट चौक के पास अनियंत्रित कार ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के अगले हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया और पोल कई टुकड़ों में बट गया। धक्का लगते ही कार का एयर बैग खुलने से कार में सवार लोगों की जान बची। घटना के कुछ देर बाद डायल 112 के टीम मौके पर पहुंच कर गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। कार में सवार लोग बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर निवासी बताए गए है। जो देर रात करीब दो बजे महनार की ओर से बिदुपुर की ओर लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.