बिजनौर, मार्च 1 -- मंडावली क्षेत्र मे समीपुर नहर पटरी पर सड़क से नहर की तरफ पलट गई और पेड़ों में फंसने से रुक गई। गनीमत रही कार सवार दोनों व्यक्तियों को चोट नहीं आई l मनमोहन नेगी पुत्र मनहर सिंह उम्र करीब चन्दक 50 वर्ष एवं रविन्द्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह उम्र करीब 52 वर्ष निवासी घुमाकुट जिला पौड़ी गढ़वाल ब्रेजा कार मे सवार होकर कोटद्वार से देहरादून जा रहे थे। चंदक हेड के निकट करीब लगभग 2:30 बजे अचानक अनियंत्रित होकर कार समीपुर नहर पटरी पर चलते हुए नहर की ओर पलट गई। गनीमत रही कर पेड़ों में फंसकर बीच में रुक गई, किसी को चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कार सवारों को सकुशल बाहर निकलवाया। मंडावली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि चालक मनमोहन सिंह को नींद आने के कारण गाड़ी सड़क से नहर की तरफ पलट गई। दोनों को सकुशल निकाल लिया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.