सुल्तानपुर, अगस्त 4 -- कूरेभार, सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम करीब 6.30 बजे तेज रफ्तार एसयूवी कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवल कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप के समीप 127वें किलोमीटर पर हुआ। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को खाई से निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पहुंचाया गया। वहां डॉ. जहीर खान एवं उनकी टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर चोटों को देखते हुए चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान वाहन चालक संतोष कुमार निवासी बस्ती, श्रेयांश मोहन दास पुत्र सोम...