बिहारशरीफ, मई 2 -- अनियंत्रित होकर कार गड्ढे में पलटी, 5 लोग घायल राजगीर से देवघर जा रहे थे, चेवाड़ा के लालपुर मोड़ के पास हादसा घायल सभी कार सवार राजगीर के रहने वाले फोटो चेवाड़ा01- एनएच 333 पर लालपुर मोड़ के निकट गड्ढे में पलटी कार। चेवाड़ा, निज संवाददाता। एनएच 333 पर करण्डे थाना क्षेत्र के लालपुर मोड़ के निकट अनियंत्रित होकर एक कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में उसपर सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। घायलों में चालक शम्भू कुमार, शकुंतला देवी, इन्दु देवी आदि शामिल हैं। घायल लोग राजगीर के रहने वाले हैं और देवघर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- बस और कार में भिड़ंत, दंपति घायल घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शी नगेश्वर पासवान और साधु कुमार ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे शेखपुरा की ओर से आ रही कार लालपुर मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकर...