शाहजहांपुर, मार्च 12 -- हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार पुलिया से टकराकर कई फीट ऊपर जामुन के पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। कार चालक को मामूली चोट आई। बुधवार की सुबह अमरोहा के अहमदपुर थाना के गांव देवरिया निवासी तसनीम अहमद अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर गुरगिया गांव के पास लगभग 9:30 बजे उनकी कर अनियंत्रित होकर हाईवे पर बनी पुलिया से टकराकर लगभग 12 फीट उछलकर एक जामुन के पेड़ से टकराई और उसके बाद खाई में पलट गई। हाईवे पर उसे समय मौजूद लोगों ने शीशे तोड़कर तसनीम अहमद को बाहर निकाला। उधर सूचना पर एसआई जगेंद्र प्रताप मौके पर पहुंचे और उन्होंने तसनीम को अस्पताल भिजवाकर गाड़ी को खाई से बाहर निकलवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.