हापुड़, मार्च 11 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित ततारपुर बाईपास के पास मंगलवार देर रात एक कार का टायर पंक्चर होने से अनियंत्रित होकर कार आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र के निवासी मजदूर एक कार में सवार होकर काम के सिलसिले में हरियाणा जा रहे थे। जैसे ही वह थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर स्थित ततारपुर बाईपास के पास पहुंचे तो अचानक कार का टायर पंक्चर हो गया, जिससे चालक कार का संतुलन नहीं बना पाया और कार आगे जा रहे कैंटर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.