आरा, अप्रैल 30 -- आरा, हि.सं.। आरा-मोहनियां नेशनल हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेहरा गांव स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार की तड़के एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर पड़ा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा में कराया जा रहा है। हादसा सुबह करीब चार बजे का बताया जा रहा है। हादसे को लेकर अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जख्मी चालक गयाजी जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के बलिहारी गांव निवासी राम प्रवेश यादव का पुत्र सह ट्रक चालक जय नंदन यादव है। बताया जा रहा है कि जय नंदन यादव उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ट्रक पर गिट्टी लोड कर बिहार के हाजीपुर जा रहा था। उसी क्रम में आरा-मोहनि...