चंदौली, मई 24 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबंगज थाना क्षेत्र के चकिया-चंदौली मार्ग पर रविवार को मचवल गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया。हादसे का विवरण थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी 20 वर्षीय रोहन विश्वकर्मा पुत्र बाबूलाल विश्वकर्मा अपने पड़ोसी चंदन पासवान के बच्चे को भर्ती कराने चंदौली अस्पताल गया था। वहां से वह चंदौली से शहाबगंज की ओर लौट रहे सवारी ऑटो टैम्पो में बैठकर वापस ...