सिमडेगा, मई 21 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो रेलवे स्टेशन स्टेशन के समीप गुरुवार को अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलट गई। ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...