कौशाम्बी, जनवरी 5 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के दीवर कोतारी गांव के समीप सोमवार दोपहर अचानक सामने आए मवेशी को बचाने में एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार सात लोगों को चोटें आई हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। करारी से एक ऑटो सोमवार की दोपहर सवारियां भरकर मंझनपुर जा रहा था। दीवर कोतारी गांव के समीप अचानक सामने मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार करारी निवासी पिंकू, अजय, बल्लू, मंझनपुर निवासी राकेश, जुनैद, प्रवीण व दानपुर निवासी निर्भय घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि निर्भय को गंभीर चोटें आई हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.