अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, एक की मौत, तीन घायल
रांची, जून 3 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला फोरलेन मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के पुरानापानी लापुंग मोड़ के समीप बुधवार सुबह करीब आठ बजे मिर्च लदा सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरगु मेड़िया टोली निवासी 29 वर्षीय सुखदेव उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के मदनपुर छप्परटोली निवासी सीताराम उरांव, सुका उरांव और सुखदेव उरांव शामिल हैं। हादसे में उन्हें चोटें आई हैं। घटना के बाद पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा तथा उनके सहयोगियों सतवीर मिंज, प्रदीप बाड़ा, नईम हुसैन, बारीक खान, सोमरा उरांव, विकास ठाकुर समेत अन्य ग्रामीणों ने घायलों को बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.