संतकबीरनगर, मार्च 2 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के कुसौना कला के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बढ़या ठाठर की ओर से आ रहा एक ई-रिक्शा चालक अचानक संतुलन खो बैठा और तेज आवाज के साथ पोल से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि उसमें सवार लोग सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं ई-रिक्शा बुरी से क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेंहदावल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया, वहां तीनों का उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान गोविंद (23) पुत्र रामचल, निवासी बढ़या टोला खैरहवा, सूरज (27) पुत्र श्या...