अयोध्या, मार्च 2 -- तारुन। तारुन जाना मार्ग पर सोमवार को सवारी से भरा एक ई रिक्शा पलट गया। इस घटना में यात्री बाल बाल बच गये। हालांकि इस घटना में चालक को हल्की चोटें आई है। बताया गया कि चालक लल्लन तारुन से सवारी लेकर जाना की तरफ जा रहा था। जब वह केवलापुर के पास पहुंचा तो ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना को देख मौके पर पहुंचे राहगीरों ने ने ई रिक्शा में फंसे चालक सहित सवारियों को सुरक्षित निकालकर बाहर किया और वाहन को उठाकर सही किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...