समस्तीपुर, जनवरी 15 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के परना चौक से बघला, कलौंजर जाने वाली मुख्य सड़क के डगराहा पुल के समीप एक ई रिक्शा बस से साइड लेने में अनियंत्रित होकर शांति नदी में पलट गई। इसमें एक शिक्षिका जख्मी हो गई। हालांकि बाकी लोग बाल बाल बच गए। जख्मी में सोरमार बघला स्थित महंत फुलेना दास हाई स्कूल की शिक्षिका कुमारी साधना बताई गई है। जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। बताया गया है कि शिक्षिका दलसिंहसराय से विद्यालय आ रही थी। इसी क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना के बाद पहुंचे विद्यालय के शिक्षकों ने शिक्षिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...