अनियंत्रित होकर ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक बाल-बाल बचा
कोडरमा, जून 27 -- जयनगर, निज प्रतिनिधिथाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरौन कुसानह मोड़ के समीप शुक्रवार दोपहर एक ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे वह बाल-बाल बच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज मोड़ पर पहुंचते ही चालक संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर पर बड़ी मात्रा में ईंट लदी हुई थी, जिसके कारण उसे सीधा करने में काफी कठिनाई हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मदद में जुट गए। स्थानीय लोगों के सहयोग और काफी मशक्कत के बाद पलटे हुए ट्रैक्टर को वापस सीधा किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.