अनियंत्रित होकर आटो पलटने से पांच घायल, तीन गंभीर
सोनभद्र, जून 15 -- चोपन, हिंदुस्तान संवाद। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगोरीखास के पास रविवार को अनियंत्रित होकर आटो पलटने से महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। आटो जुगैल से सवारी लेकर चोपन जा रहा था। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन में भर्ती कराया गया।जुगैल से एक आटो सवारी लेकर चोपन के लिए निकला। जैसे ही आटो अगोरी खास गांव के समीप पहुंचा, इसी दौरान सामने से एक ट्रक आ गया, ट्रक से बचने के चक्कर में आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। आटो पलटने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आटो में सवार लोगों को बाहर निकाला। घायल आटो सवार भगवान दास पुत्र राम बहाल निवासी चौरा चोपन, रामाश्रय पुत्र विरेजन निवासी देवखर चोपन और तेतरी उर्फ सुमिता पत्नी भगवान दास समेत दो अन्य नाम पता अज्ञात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.