कटिहार, मई 31 -- समेली, एक संवाददाता पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रविवार को डुमर के समीप हुए सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। डुमर के समीप एक धर्म कांटा के समीप एक अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया तथा मुआवजे की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार बरारी थाना क्षेत्र के मरघिया गांव निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद लतीफ साइकिल से मक्का बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रविवार पूर्वाह्न लगभग 10:30 बजे कुरसेला की ओर से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्...