मधेपुरा, अप्रैल 27 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। मधुबन पंचायत के उदा वार्ड दो में एनएच 106 पर रविवार की दोपहर तेज रफ्तार हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में घुस गया। इस हादसे में घर में मौजूद बच्चे व परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। बताया गया कि हाइवा ट्रक में जीरा मेटल गिट्टी लोड था। वह झारखंड से मधेपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान उदा बाजार और उदाकिशुनगंज नगर परिषद सीमा के बीच चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे बिरजू पंडित के घर में घुस गया। घटना के समय घर के सभी सदस्य खाना खा रहे थे। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर हादसा टला, कोल्डड्रिंक लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त अचानक तेज आवाज के साथ ट्रक के घर में घुसते ही अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को घर से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।घायल गृहस्वामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.