अनियंत्रित हाइवा पेड़ तोड़ते हुए घर में घुसा, चालक केबिन में फंसा ढाई घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
दुमका, मई 31 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-देवघर एनएच-133 पर धमना कुंडा मोड़ के समीप रविवार तड़के करीब 2:30 बजे एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे स्थित पेड़ को तोड़ते हुए एक मकान में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हालांकि मकान में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना के अवर निरीक्षक जिम्मी हांसदा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चालक को बाहर निकालने के लिए गैस कटर, क्रेन एवं जेसीबी की व्यवस्था की गई। करीब ढाई घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।घायल चालक की पहचान शाहिल शेख (22 वर्ष), ग्राम खिदिरपुर, थाना नोलडीह, जिला बीरभूम (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.