सराईकेला, अप्रैल 9 -- खरसावां। खरसावां-सरायकेला मुख्य सड़क स्थित बुरूडीह गांव में मंगलवार की रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित हाइवा ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे एक घर में जा घुसा। हादसे के समय घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और घर का एक हिस्सा भी टूट गया। यह घटना मंगलवार रात लगभग 12 बजे की है। हाइवा संख्या जेएच 05बीएम 0103 खरसावां के बुरूडीह गांव में अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे युधिष्ठिर पाल और सपन पाल के घर में जा घुसा। घर का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.