अनियंत्रित हाइवा ने बाउंड्री तोड़ा, बड़ा हादसा टला
दुमका, जुलाई 1 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क पर स्थित काठीकुंड थाना क्षेत्र के आलू बड़ा चौक के समीप मंगलवार सुबह को एक तेज रफ्तार खाली कोयला वाहन पाकुड़ की ओर जा रहे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बेने लाल मोहम्मद का बाउंड्री दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार था कि हाइवा की टक्कर से बाउंड्री का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में हाइवा के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जनकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद लाल मोहम्मद अपने मुआवजे को लेकर अड़ा रहा। मुआवजा आश्वासन मिलने के बाद हाइवा वाहन को जाने दिया गया l फोटो-30दुमका-202, कैप्सन- काठीकुंड में दुर्धटनाग्रस्त हाइवा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.