अनियंत्रित हाइवा ने दूध व्यवसायी को रौंदा, मौत
सीवान, जून 26 -- गुठनी, एक संवाददाता। मैरवा थाना क्षेत्र के श्रीनगर मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान अंसाव थाना क्षेत्र के तियर गांव निवासी श्रीभगवान यादव के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक मैरवा निवासी अर्जुन गोंड का पुत्र सन्नी कुमार बताया गया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सीवान की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें कुचल दिया।
दुर्घटना की गंभीरता टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.