घाटशिला, अप्रैल 10 -- धालभूमगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर बृहस्पतिवार की सुबह एक हाइवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरे लेन पर पलट गया। हाइवा बहरागोड़ा से घाटशिला की ओर जा रहा था और उस पर बालू लदा था। बालू डिवाइडर के ऊपर गिर गया। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुई। धालभूमगढ़ थाना, एनएच पेट्रोलिंग, वाहन मालिक की तत्परता से हाइवा को उठा कर मरम्मत के लिए ले जाया गया। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.