नवादा, मार्च 11 -- नरहट, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आकर एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ ग्राम निवासी कारू राजवंशी के आठ वर्षीय पुत्र आर्यन के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल में शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचा था। सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के विरोध में लोगों ने हिसुआ-खनवां पथ को जाम कर दिया। बताया जाता है कि आर्यन सड़क पार कर रहा था। इसी बीच खनवां की तरफ से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उसे रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो गया। बालक की मौत की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए हिसु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.