समस्तीपुर, अप्रैल 29 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत दलसिंहसराय रोसड़ा मुख्य पथ एसएच 88 के तरुणिया चौक पर अनियंत्रित अज्ञात स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महमदपुर सकड़ा वार्ड 01 तरुणिया निवासी पंकज कुमार का साढ़े चार वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई।

घटनाक्रम घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुजीत अपने भाई-बहन के साथ बगल के स्कूल एवं स्कूल कैंपस में ही संचालित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 215 में पढ़ने के लिए गया था। वहां से वह घर लौट रहा था, तभी सड़क पार करने के दौरान दलसिंहसराय की ओर से आ रही स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कार्पियो चालक वाहन के साथ फरार हो गया।

परिवार का हाल घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की माता आशा देवी, पिता पंकज कुमार, दादी ...