गोपालगंज, अप्रैल 27 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के सुकुलवां खुर्द गांव में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे के दौरान स्कॉर्पियो ने दरवाजे पर खड़ी एक अन्य कार में भी टक्कर मार दी। घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुट गई है। यह भी पढ़ें- छपरा में स्कॉर्पियो का कहर, शादी से लौट रहे लोगों को कुचला; एक ही गांव के तीन की मौत (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.