कानपुर, मई 21 -- कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा के सिमरामऊ गांव में बुधवार देर रात अनियंत्रित और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक घर में घुस गई। इससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त घर के अंदर सो रहे एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप और आक्रोश का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भिजवाने के बाद कार को थाने में खड़ा कराया है। रूरा थाना क्षेत्र के सिमरामऊ गांव के रहने वाले संजय सक्सेना का मकान गांव में बनीपरा कहींजरी मार्ग के किनारे बना है। बुधवार रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग बाहर बरामदे में सो रहे थे। बगल में रहने वाले यासीन के यहां शादी समारोह में एक स्कॉर्पियो कार आई हुई थी। कार का ड्रॉइवर नशे में धुत था। उसकी कार कहींज...