मुंगेर, मई 28 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतघाघर गांव के समीप संग्रामपुर-गंगटा मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हालांकि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन जमुई की ओर जा रहा था। इसी दौरान पतघाघर के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को गड्ढे से बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे सवार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...