कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- संदीपनघाट थाना क्षेत्र के महगांव में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कूटी ने पैदल घर लौट रहे अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। महगांव निवासी सलमान अहमद ने बताया कि उसके पिता शकील अहमद शुक्रवार सुबह बाजार से सामान खरीदकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सलमान मौके पर पहुंचा और घायल पिता को तत्काल पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.