फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 27 -- फर्रुखाबाद। एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवाबगंज थाने के गांव मंझना निवासी वीरेंद्र सिंह गंगवार अपनी स्कूटी से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सिरमौरा बांगर पुलिया के पास पहुँचे, उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे रिफ्लेक्टर पोल से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वीरेंद्र सिंह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भिजवाया। इस बीच सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुँच गए। सीएचसी नवाबगंज में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सक ने घायल वीरेंद्र सिंह की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.