चक्रधरपुर, मार्च 28 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उंधन-धानापाली मुख्य मार्ग पर डिग्री कॉलेज के सामने एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान आनंदपुर थाना क्षेत्र के केन्दुदा गांव निवासी अनुज भेंगरा (34) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह उंधन से धानापाली की ओर जा रहे थे, तभी अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पेड़ से जा टकराया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी गोवर्धन ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए घायल को मोटरसाइकिल से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उसका ईलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.