मधुबनी, जून 1 -- सूरेश कुमार झा घोघरडीहा। थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी निर्मली लिंक रोड में भूतही बलान पुल से आगे सोमवार दोपहर को एक तेज गति स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे करीब बीस फीट खाई में गिर गयी। स्कॉर्पियो पलटने से इसमें बैठे एक व्यक्ति की दबकर मौत हो गई,जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे राहगीरों के सहयोग से नजदिक के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कागजी कार्रवाई करने में जुट गए है। मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के बेलहा पुनर्वास निवासी ठकाई मंडल के 30 वर्षीय पुत्र नारायण मंडल बताया जा रहा है। घटना के बाद से वाहन चालक फरार हो गया है। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सद...