मुंगेर, फरवरी 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर तारापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत धौनी चौरा नदी पुल के पास गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अनियंत्रित स्कार्पियो वाहन पुल की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए नदी में पलट गई। गनीमत रही कि वाहन पर सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। वाहन चालक झारखंड के कोडरमा निवासी सुभाष पंडित ने बताया कि स्कार्पियो में एक महिला,एक बच्चा और चार पुरुष सहित कुल छह लोग सवार थे। सभी लोग गुरुवार की शाम कोडरमा से सुल्तानगंज गंगा स्नान के लिए आ रहे थे। चालक ने बताया कि रात्रि करीब 2.30 बजे धौनी पुल से पहले बजरंगबली मंदिर के समीप बने रोड ब्रेकर को देखकर जैसे ही वाहन की गति नियंत्रित करने के लिए ब्रेक लगाया गया, आगे के चक्के का ब्रेक-शू जाम हो गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पुल की सुरक्षा दीवार तोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.