अनियंत्रित स्कार्पियो दो बाइक को ठोकर मार दुकान में घुसी
समस्तीपुर, मई 22 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक पर शुक्रवार को अनियंत्रित स्कार्पियो दो बाइक को रौंदते हुए दुकान में जा घुसा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया की एक स्कार्पियो समस्तीपुर से मुसरीघरारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दो बाइक को ठोकर मारते हुए दुकान में घूस गया। इस घटना में दो बाइक सवार को आंशिक चोटें आयी है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों को जुटता देख स्कार्पियो चालक भाग निकला। यह भी पढ़ें- वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो छात्र घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.