अयोध्या, फरवरी 24 -- तारुन, संवाददाता। तारुन रामपुर भगन मार्ग पर मंगलवार की भोर एक तेज रफ्तार टाटा सफारी वाहन तारुन रामपुर भगन मार्ग पर पारा गरीबशाह पगांव के पास स्थित पेट्रोल पम्प के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान वाहन मे बैठे दो लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये तारुन सीएचसी ले जाया गया। यहां से दोनो घायलों का प्राथमिक उपचार कर अयोध्या मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बताया गया कि मंगलवार भोर करीब तीन बजे रामपुरभगन से तारुन की तरफ तेज रफ्तार टाटा सफारी गाड़ी जा रही थी, जिसमें चालक सहित तीन लोग मौजूद थे। वाहनअनियंत्रित होकर पारागरीबशाह पेट्रोल पम्प के पास एक पॉलीथिन लगी दुकान को तोड़ती हुई सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम खेमीपुर निधियावा निवासी सूर्यभान पटेल व हैदरगंज...